देहरादून। उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चारधाम यात्रा के साथ-साथ राज्य के कई प्रमुख मंदिरों और तीर्थस्थलों पर इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पर्यटन विभाग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2026 की पहली छमाही में कई धार्मिक स्थलों ने पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक श्रद्धालुओं का स्वागत किया है।
आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम और रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण मंदिर में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले करीब ढाई गुना अधिक श्रद्धालु पहुंचे। वहीं श्रीनगर स्थित धारी देवी मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या लगभग दोगुनी रही…जबकि चंपावत के पूर्णागिरि धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
चारधाम यात्रा भी इस वर्ष लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यात्रा शुरू होने के 105 दिनों के भीतर 45.84 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन से जुड़े जानकार इसे उत्तराखंड में बढ़ती धार्मिक आस्था और बेहतर सुविधाओं का सकारात्मक परिणाम मान रहे हैं।
यमुनोत्री धाम में इस बार सबसे अधिक यात्रियों के पहुंचने का नया रिकॉर्ड बना है। 2 अगस्त तक यहां 6.54 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं….जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या बताई जा रही है।
वहीं बद्रीनाथ धाम में यात्रा के पहले 100 दिनों के भीतर 15.52 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में तीन लाख से ज्यादा अधिक है।
पिथौरागढ़ के आदि कैलाश धाम में भी इस वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। यात्रा शुरू होने के दो महीनों के भीतर 52 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मानसून के चलते फिलहाल यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई है।
नैनीताल के कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जनवरी से जून के बीच 24.34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इनमें जून महीने में सबसे अधिक करीब 8.66 लाख श्रद्धालु पहुंचे।
इसके अलावा कार्तिक स्वामी मंदिर, सुरकंडा देवी मंदिर, मुनिकीरेती, तपोवन और शिवपुरी जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी इस वर्ष पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मंदिरों तक बेहतर सड़क संपर्क, यात्री सुविधाओं का विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है…ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण 
