रामनगर- रामनगर स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में एक श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष आसिफ इकबाल और जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद उस्मान ,कार्तिक बिष्ट व नौशाद सिद्दीकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । बैठक का मुख्य उद्देश्य रामनगर में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को मजबूत बनाना और एकजुट होकर कार्य करना रहा।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नौशाद सिद्दीकी द्वारा पत्रकार साथियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि पत्रकार अधिक से अधिक अपनी पत्रकारिता को निखारने और संवारने का कार्य करें । बैठक में अपनी बात को रखते हुए अध्यक्ष आसिफ इक़बाल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी साथी मिलकर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और रामनगर में एक सक्षम इकाई का गठन किया जाएगा ।इसके अलावा प्रतिभावान पत्रकारों को पत्रकारिता में आ रही परेशानियों को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर नौशाद सिद्दीकी, आसिफ इक़बाल कार्तिक बिष्ट, मोहम्मद उसमान,इफ्तिखार हुसैन कुलदीप अग्रवाल ,संजय सिंह असलम सिद्दीकी, मदन मोहन गौनियाल, मो इरशाद आदि पत्रकार मौजूद रहे। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी पत्रकारों ने रामनगर इकाई के लिए आसिफ इकबाल को अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की और मिठाई बांटी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
