UPCL

उत्तराखंड में नई बिजली दरों पर जनसुनवाई 18 फरवरी से, चार शहरों में होगी सुनवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होने जा रही नई बिजली दरों के प्रस्ताव को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। आयोग 18 फरवरी से प्रदेश के चार शहरों में जनसुनवाई करेगा…जिनमें दो शहर गढ़वाल मंडल और दो कुमाऊं मंडल से चुने गए हैं। इन जनसुनवाइयों की तिथियां पहले ही निर्धारित की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई

इस वर्ष प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने बिजली दरों में कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव आयोग के समक्ष रखा है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने 16.23 प्रतिशत, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने लगभग तीन प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। वहीं, पहली बार उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने माइनस 1.2 प्रतिशत का टैरिफ प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे

नियामक आयोग ने इन सभी प्रस्तावों पर उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। उपभोक्ता अपने सुझाव 31 जनवरी तक आयोग को भेज सकते हैं। इसके साथ ही आयोग प्रत्यक्ष जनसुनवाई के माध्यम से भी लोगों की राय जानने जा रहा है।

इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून और कर्णप्रयाग में….जबकि कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर और मुनस्यारी में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इन सुनवाइयों में कोई भी उपभोक्ता आयोग के समक्ष अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई

नियामक आयोग के अध्यक्ष एम.एल. प्रसाद के अनुसार जनसुनवाई के बाद सभी तथ्यों और सुझावों पर विचार करते हुए टैरिफ प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आयोग का निर्णय लागू होने के बाद नई बिजली दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें