हल्द्वानी। कमलुवागांजा स्थित मधुरम रेस्टोरेंट में रिदम हाउस डांस एंड जुंबा क्लास की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रभा गुरुरानी ने पहला स्थान हासिल किया। कंचन बिष्ट दूसरे और नेहा बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं।
डांस प्रतियोगिता में नीना मिश्रा, कल्पना नोरोजी और शीला बिष्ट ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं म्यूजिकल चेयर में मंजू राय, नीमा राठौर और सोनू कौशल विजेता रहे।
कार्यक्रम में अलग-अलग श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ट्रेडिशनल श्रेणी में तनुजा बिष्ट, खूबसूरत चूड़ियों के लिए सुमन मेहता, बेस्ट स्टाइल के लिए अमनदीप कौर और बेस्ट मेहंदी के लिए कुसुम तिवारी को चुना गया। मोर ग्रीन श्रेणी में तनुजा बिष्ट और पंचुअलिटी में आनंदी ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं में नितेष यादव और हर्षिता गोस्वामी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन निशा खड़ायत ने किया। इस दौरान संस्थान की निदेशक स्वर्णिमा जोशी, संदीप सिंह सोडी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
तीज महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ त्योहार का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
