महिला से चलते टेंपो में सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस ने 3 आरोपीयों को किया गिरफ्तार।
उधम सिंह नगर- काशीपुर रेलवे स्टेशन से टेम्पो में बैठ कर अपने घर केलाखेड़ा लौट रही एक महिला से टेम्पो में दो आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस दौरान चालक टेम्पो को हाइवे पर तेज रफ्तार से दौड़ाता रहा। गदरपुर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त टेंपो,लूटी गई नकदी, चांदी की पायल और महिला के अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और 16 अप्रैल की रात्रि में चैती मेला देखने काशीपुर गए हुए थे. 17 अप्रैल को वह काशीपुर स्टेशन से सवारियों को भर कर गदरपुर की और लौट रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता महिला के बेटे ने 24 अप्रैल 2025 को तहरीर सौंप कर बताया कि 16 अप्रैल 2025 की सायं उसकी मां अपने मायके दिल्ली से अपने घर गदरपुर आ रही थी. 17 अप्रैल की सुबह लगभग चार बजे वह काशीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरी, वहां से वह एक टेम्पो में बैठी, जिसमें पूर्व से 4 से 5 लोग बैठे हुए थे।इनमें से कुछ दूरी के बाद दो महिलाएं उतर गई थी, जिसके बाद दो व्यक्ति महिला से अभद्रता करने लगे। महिला द्वारा जब टेंपो को रोकने को कहा गया, तो आरोपी चालक ने टेंपू को और तेज गति से भगाना शुरू कर दिया. जिसके बाद आरोपियों ने सुल्तानपुर पट्टी से आगे टेम्पो के पर्दे गिरा कर उसमें लगे म्यूजिक सिस्टम की आवाज तेज कर दी। पीछे बैठे दोनों आरोपियों द्वारा महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला के पास रखे 10 हजार रुपए और एक जोड़ी चांदी की पायल लूट ली। आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी अन्य को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें मसीत के पास हाइवे किनारे फेंक दिया।
घटना के बाद महिला जैसे तैसे घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। इस घटना से परेशान और आहत परिवार को तहरीर देने में पूरा एक हफ्ता लग गया।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर टेम्पो को चिह्नित कर मुखबिरों को एक्टिवेट किया।शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नवाबगंज के ग्राम अलखदेवी को जाने वाले रास्ते पर टेम्पो सहित तीन आरोपी गौरव रावत निवासी विवेकानन्द स्कूल के पास मजराशिला थाना गदरपुर उधम सिह नगर, अमित गुप्ता निवासी ब्लॉक मोड गदरपुर थाना गदरपुर, विक्की निवासी वार्ड न0-04 इण्टर कालेज के पीछे गदरपुर थाना गदरपुर को हिरासत में लिया। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल टेम्पो, लूटी एक जोड़ी पायल, 840 रुपए नकदी और महिला का आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र और एक रेलवे टिकट बरामद हुई. आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 

