नैनीताल : खैरना में मां की अंगुली पकड़कर सड़क किनारे जा रहे मासूम को बुलेट सवार अपने साथ कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। घटना से परिजनों में मातम है। दुर्घटना में बच्चे की मां और बुलेट सवार भी चोटिल हो गया।
पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को बड़सीला गडस्यारी जिला अल्मोड़ा निवासी हिमांशु कुमार आशा देवी के (सात) पुत्र संतोष राम अपनी मां आशा देवी के संग खैरना आया हुआ था। दोपहर में मां-बेटे सड़क से होते हुए कहीं जा रहे थे। बेटे ने मां की अंगुली पकड़ी थी। इसी बीच पीछे से एक बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलते हुए आई जिसने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में मां दूर गिर गई जबकि मासूम को बुलेट सवार के साथ कुछ दूरी तक घसीटता हुआ चले गया। इससे मासूम के सिर व पीठ पर गंभीर चोट आई। स्थानीय अस्पताल में पहुंचाने के बाद मासूम को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। एसटीएच के बाद उसे निजी अस्पताल भेजा गया।
शुक्रवार को मासूम ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हिमांशु की मां आशा देवी का भी हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खैरना चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि अब तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
