लालकुआं न्यूज़- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम से आगे पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मधुसूदन दुग्ध वाहन और 18 टायर ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत में दूध वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगला की ओर से आ रहे ट्रक के पीछे मधुसूदन दुग्ध वाहन चालक ने अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश की। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूध वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक, क्लीनर व एक अन्य युवक अंदर ही फंस गए।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी व स्थानीय लोगों ने दो घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, एक युवक करीब आधे घंटे तक वाहन में फंसा रहा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना के कारण बरेली रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में खुलवाया। पुलिस द्वारा गैस कटर मंगाकर मृत युवक को वाहन से बाहर निकालने की प्रक्रिया की गई।
घटनास्थल पर पहुंची लालकुआं कोतवाली की महिला उप निरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा और जाम को नियंत्रित किया। हादसे की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
