देहरादून:(बड़ी खबर) चमोली, देहरादून, बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में भारी बारिश का Alert

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत् सावधानी बरतने के संबंध में।

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 16.08.2025 को प्रातः 09:00 Am जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के जनपदों में दिनांकवार अलर्ट की सूचना निम्नवत् हैः-

ADVERTISEMENTS

1- दिनांक 16.08.2025 को राज्य के चमोली, देहरादून, बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर

2- दिनांक 17.08.2025 को राज्य के देहरादून, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अतितीव्र दौर होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार

इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया अपने जनपदों में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-

1- प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

2- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

3- आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले

4- PWD, PMGSY, ADB, BRO, NHAI आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

5- समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

6- समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

7- उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें