अल्मोड़ा – कहते है कि लगन और मेहनत से सकारात्मक दिशा में किए गए प्रयास आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया पहाड़ के रहने वाले होनहार संस्कृत के छात्र केवल जोशी ने, जो की अल्मोड़ा के जैती तहसील के निवासी हैं आगामी 5 दिसंबर को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी द्वारा केवल जोशी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। केवल जोशी वर्ष 2017 में भी संस्कृति की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं, तत्कालीन गवर्नर के के पाल ने उन्हें सम्मानित किया था, अब लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से शास्त्री में प्रवेश लेने के बाद यहां भी इन्होंने परचम लहराया और प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
केवल जोशी पुत्र श्री दीप चन्द्र जोशी निवासी ग्राम व पोस्ट बकस्वाड तहसील जैंती जिला अल्मोड़ा। पिताजी दीप चन्द्र जोशी जी पुरोहित का कार्य करते है माताजी मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। इनके दादाजी स्वर्गीय श्री उर्वा दत्त जोशी जी भी क्षेत्र में प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं पुरोहित थे।
केवल जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी विद्यालय पीपली से ग्रहण की तथा उसके बाद 6,7 वी राजकीय इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा से अपने नानाजी श्री घनानंद जोशी जी के वहां रहकर की। परिवार में संस्कृत और पौरोहित परंपरा होने के कारण पिताजी ने इनका दाखिला श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय में करवा दिया जहां इन्होंने आचार्य श्री कीर्ति बल्लभ जोशी गुरुजी की देख रेख में शिक्षा दीक्षा ग्रहण की ।
पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की शिक्षा इसी महाविद्यालय से की , जिसमे केवल ने उत्तर मध्यमा 2017 की परीक्षा में संपूर्ण राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस हेतु तत्कालीन राज्यपाल महोदय श्री के के पॉल द्वारा इन्हे राज्यपाल पुरुष्कार से सम्मानित किया गया ।
इसके बाद इन्होंने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से शास्त्री में प्रवेश लिया तत्पश्चात आचार्य (साहित्य) भी इसी संस्थान से किया । जिसमे इन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस हेतु विश्वविद्यालय के 05/12/2023 को होने वाले दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से पुरुस्कृत किया जाना है।
इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू महोदया होंगी एवं विशिष्टातिथि शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री,भारत सरकार श्रीमान धर्मेंद्र प्रधान जी होंगे। इस उपलब्धि हेतु केवल को भूपेश जोशी, दयानंद जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, मोहन चंद्र जोशी, आनंद बल्लभ जोशी,यतेन्द्र जोशी, धीरज जोशी, भास्कर जोशी, घनानंद जोशी (नानाजी), शंभू दत्त जोशी, हेम चन्द्र मेलकानी,शंकर दत्त जोशी कुमाऊनी कवि, संजय कुमार जोशी, पूरन चंद्र जोशी व अन्य सगे संबंधियों ने बधाईयां व्यक्त की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : तकनीक आधारित पुलिसिंग में कुमाऊं रेंज की बड़ी छलांग
हल्द्वानी : तीनपानी–लालकुआँ राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दुर्घटना न्यूनीकरण के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुदृढ़
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य में आई सहायक लेखाकार की बम्पर भर्ती, युवाओं के पास सुनहरा मौका
उत्तराखंड :(दुखद) शिवालय में पूजा करने मां के साथ गया आठ साल का बच्चा सरयू नदी में बहा
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) लालकुआं विधानसभा का पावर सेंटर बदला, हल्दूचौड़ से खिसककर मोटाहल्दू बना पावर सेंटर
उत्तराखंड में यहां शिव मंदिर में दफन मिले दो साधुओं के शव, इलाके में फैली सनसनी
सीएम धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर किए
उत्तराखंड में कुछ उद्योगों के लिए महंगी हो सकती है बिजली, यूपीसीएल ने भेजा प्रस्ताव
नैनीताल : यहां लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिवर
कांवड़ मेले से पहले रोडवेज का बड़ा फैसला, साधारण बसों के रूट में बड़ा बदलाव 
