Haldwani– हल्द्वानी में हमलावरों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में कत्था फैक्टरी के पास पिता की दुकान संभाल रहे 30 वर्षीय अमित कश्यप पर अचानक अज्ञात लोगो द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में बेहद गंभीर अवस्था में घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेहद नाजुक हालत को देखते हुए युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन गंभीर रूप से घायल अमित की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
मृतक अमित के भाई संजय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कत्था फैक्टरी के पास उसके पिता खाने के ठेला लगाते हैं। जिस वक्त घटना हुई वह किसी काम से बाजार गए थे इतने में ही अमित के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एसपी सिटी हरबंस सिंह, CO सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी और टीपी नगर चौकी के प्रभारी सुशील जोशी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया है की अमित के ऊपर हमला करने वालों को जल्द ही पुलिस द्वारा पकड़ लिया जाएगा। हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चेक कर इन्वेस्टिगेशन की जा रही है उन्होंने दावा किया जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान 

