लालकुआं। यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला, जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, वहीं मृतक की शिनाख्त बदायूँ निवासी सद्दीक खाँ के रूप में हुई।
उक्त जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी कीर्ति राय ने बताया कि रेलवे स्टेशन लालकुआं के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के मध्य एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर लालकुआं के माध्यम से जीआरपी चौकी को प्राप्त हुई, जिस पर चौकी से अपर उप निरीक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय ने मय फोर्स के मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, मौके पर मौजूद रेलवे हॉस्पिटल लालकुआं के डॉक्टर डॉ सीएस पांगती द्वारा उक्त ब्यक्ति जाँच के उपरांत मृत घोषित किया, तत्पश्चात मौके पर जीआरपी पुलिस द्वारा पंचायत नामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया, मृतक की शिनाख्त सद्दीक खाँ, पुत्र साबिर अली खाँ, उम्र 34 वर्ष, निवासी बेहटा डम्बरनगर बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में की गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान 
