Anuj Rawat: IPL: RCB: आईपीएल-2024 के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। अगले महीने होने वाली नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। बात आरसीबी की करें तो इस टीम में रामनगर निवासी अनुज रावत एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने अनुज रावत पर भरोसा कायम रखा है।
राजस्थान रॉयल्स से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले अनुज रावत को पहचान भी आरसीबी ने ही दी है। आरसीबी ने उन्हें 3 करोड़ 40 लख रुपए में खरीदा था। इससे पहले उन्हें राजस्थान ने 80 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। अनुज रावत का नाम पहली बार आईपीएल में साल 2020 में आया और उसके बाद से वह लगातार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का हिस्सा हैं। बता दें कि अनुज रावत भारतीय अंडर-19 टीम के लिए टेस्ट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अनुज रावत की पहचान ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में होती है। उन्हें टीम ने कई पायदान पर खिलाया है और वह अपने खेल को उस प्रकार से बदलने में भी सक्षम दिखे हैं। घरेलू क्रिकेट की बात करें तो अनुज रावत के बल्ले से अब तक तीन शतक और 12 अर्धशतक निकल चुके हैं। उन्होंने साल 2017 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू, 2019 में विजय हजारे और 2019 में ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

