हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आर्टिस्ट पद पर कार्यरत हल्दूचौड़ निवासी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को प्रयागराज में विश्व कला सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य सहित देश के विभिन्न शहरों की चित्रकला प्रदर्शनी व कार्यशाला में प्रतिभाग किया है। के उनके नाम अब तक आठ व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अतिरिक्त इन्हें विभिन्न संस्थाओ के द्वारा चित्रकला प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं के लिए विभिन्न सम्मान व पुरस्कार प्रदान किए हैं। वर्तमान में इन्हें प्रयागराज उत्तर प्रदेश की रजिस्टर्ड संस्था नारायण आर्ट अकादमी के द्वारा आयोजित एक ऑफलाइन पांच दिवसी अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी 2023 में उत्तराखंड राज्य से प्रकाश चंद्र उपाध्याय को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर इनको कला क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए संस्था द्वारा विश्व कला सम्मान 2023 प्रदान किया गया। यह प्रदर्शनी गांधी कला विथीका प्रयागराज में दिनांक 5 नवंबर से 9 नवंबर तक चली। जिसमें 12 देशों के आर्टिस्ट सहित कुल 200 कलाकारों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विक्रम चौहान, विशिष्ट अतिथि डा. देवेंद्र त्रिपाठी, डा. श्रद्धा शुक्ला, प्रोफेसर राजेश प्रसाद, डा. भारत भूषण एवं संस्था के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुधीर नारायण, सहसंयोजक कुलदीप वर्मा और संयोजक रविंद्र नाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 
