10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। कीतरपुर के एक गोदाम में पकड़ी गई नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की फर्जी किताबों की संख्या 10 लाख पहुंच गई है। सोमवार को रुद्रपुर पहुंचे एनसीईआरटी के अधिकारियों ने किताबों की जांच कर इन्हें फर्जी करार दिया। साथ ही सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया है। एनसीईआरटी के अधिकारियों का दावा है कि यह देश में अब तक का सबसे बड़ा किताब फर्जीवाड़ा है।
बीते शनिवार की देर रात कोतवाल मनोज रतूड़ी की अगुवाई में पुलिस टीम ने कीरतपुर में एक गोदाम पर छापा मारा था। वहां पर किताबों से लोड एक कैंटर पकड़ा गया था जबकि गोदाम को चलाने वाला मेरठ निवासी संदीप मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने रविवार सुबह तहसीलदार दिनेश कुटौला और प्रभारी सीईओ हरेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़कर जांच की तो इसमें किताबें फर्जी पाई गईं। हालांकि किताबों की वास्तविक जांच के लिए दिल्ली की एनसीईआरटी टीम को सूचना दी गई थी।
सोमवार को दिल्ली एनसीईआरटी के दो अधिकारी गोदाम पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच में पाया कि किताबों पर वाटरमार्क नहीं है, इसलिए इनके फर्जी होने की पुष्टि हो गई है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि टीम ने किताबों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय 
