नैनीताल- अक्सर हमारी कोई कीमती चीज कभी गुम हो जाए तो मन में हताशा होना स्वभाविक है, और यदि कोई उस खोई हुई चीज को वापस ढूंढकर ला दे तो दिल से Thank you तो बनता ही है । और ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया नैनीताल जनपद की कोतवाली मल्लीताल पुलिस ने, दरअसल विगत दिनांक 18 फरवरी 2022 को आंचल मिश्रा, उन्नाव उत्तर – प्रदेश द्वारा कोतवाली मल्लीताल में आकर बताया गया कि वह अपने दोस्तों के साथ में नैनीताल घूमने को आई थी और उसी दिन शाम को पंत पार्क मल्लीताल में कपड़े खरीदारी के दौरान उनका आईफोन 13 pro max कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपया (1,50,000) गुम हो गया।
काफी तलाश करने के बावजूद भी उन्हें उनका फोन नहीं मिल पा रहा है। जिस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल प्रीतम सिंह के निर्देशन में उ0नि0 हरीश सिंह व का0 संजय व कां0 हरिओम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए और जिस आधार पर साहिबगंज झारखंड निवासी दो नाबालिक बच्चों उम्र 10 वर्ष व उम्र 12 वर्ष के कब्जे से युवती का आईफोन- 13 pro max को आज दिनांक 23/02/22 को बरामद किया गया तथा बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा फोन की ऑनर आंचल मिश्रा को द्वारा फोन के माध्यम से उनके गुमशुदा आईफोन की बरामदगी के संबंध में अवगत कराकर गुमशुदा फोन लेने हेतु बताया गया है। खोए हुए कीमती आईफोन के मिलने की सूचना पर उनके द्वारा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कॉमनवेल्थ गेम्स में जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड जीतकर देश को किया गौरवान्वित
देहरादून: सृष्टि की मौत के जिम्मेदार ननद और पति गिरफ्तार।
रामनगर में राकेश नैनवाल के नेतृत्व में शिवप्रकाश के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य
हल्द्वानी: शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड: सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार
उत्तराखंड: वन विभाग की टीम पर तस्करों ने बरसाईं गोलियां, तीन बाइक छोड़कर भागे आरोपी
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल पहुंचे बच्चे तो परिसर में बिखरा मिला खून, मंचा हड़कंप
उत्तराखंड : प्लॉट पर बुलाकर व्यक्ति को पीटा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून:(बड़ी खबर) पशुपालन विभाग में आई भर्ती
उत्तराखंड: बदरीनाथ चोरी केस में बड़ा खुलासा! प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म 
