नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल के सीमावर्ती गांव बजून में पिता-पुत्री की संदिग्ध हालातों में मौत होने से सनसनी फैल गई. दोनों के शनिवार सुबह मिले. अंदेशा है कि दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।
जानकारी के अनुसार, बजून गांव निवासी गोपाल दत्त जोशी (47 वर्ष) गांव में खेती और मजदूरी करते थे. गोपाल दत्त अपनी 19 वर्षीय बेटी भाग्यश्री के साथ रहते थे. जिन्होंने देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उसकी पत्नी की वर्ष 2006 में कीटनाशक खाने से मौत हो गई थी।

गोपाल दत्त जोशी के पिता पद्मावत जोशी ने सुबह ग्रामीणों को गोपाल दत्त की मौत की सूचना दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी बेटी भाग्यश्री को कमरे में जाकर देखा तो वह भी मृत अवस्था में पड़ी थी. घटना की सूचना तत्काल ग्राम पहरी के द्वारा राजस्व पुलिस और पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि भाग्यश्री ने शुक्रवार रात अपने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड करने की पोस्ट की थी।
जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पटवारी फईम मुद्दीन ने बताया जानकारी के बाद मौके पर पहुंची राजस्व और रेगुलर पुलिस के द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
