Nainital News- सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों द्वारा एक बार फिर से पुलिस के साथ बदसलूकी और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तल्लीताल थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा माल रोड में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान काले शीशे वाली गाड़ी जो कि हिमाचल नंबर की थी, उसे देखकर पुलिस ने रुकवा दिया, जिस पर गाड़ी में सवार पर्यटक शिवम कुमार ने अपनी हेकड़ी पुलिस को दिखाने लगी और गुंडागर्दी करने के साथ ही पुलिस की वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली। जब लग्जरी कार में लगी काली फिल्म उतारनेे की बात आई, तो पर्यटक होने 6 करोड़ की गाड़ी होनेे का हवाला देकर पुलिस से दूर रहने को कहा जिसके बाद मामला और बिगड़ गया।
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की तक कर डाली, वही मामला बढ़ता देख पुलिस पर्यटक शिवम कुमार और अन्य महिला पर्यटक को तल्लीताल थाना ले आई जहां उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। जिसके बाद सभी को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा, कोविड-19 के मामले कम होने के बाद लगातार सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है, ऐसे में इस तरह के मामले अब पुलिस के लिए रोजाना सर दर्द बन रहें हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय 
