NAINITAL NEWS- आज सुबह नैनी झील में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान लापता समीपवर्ती मनोरा निवासी 32 साल के कुलदीप आगरी के रूप में की गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुलदीप बीमारी के चलते करीब 10 साल डिप्रेशन में था। वह एक फुटबाल खिलाड़ी था।
आज सुबह झील में शव देखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और झील से शव निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त लापता युवक कुलदीप के रूप में की। पुलिस का कहना है कि विगत आठ नवम्बर को झील किनारे बेंच पर एक बैग व सामान रखा मिला था। जांच में बैग व सामान मनोरा निवासी कुलदीप आगरी का पाया गया लेकिन वह लापता था। उसके झील में गिरने की आशंका जताई जा रही थी।
इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ व दमकल की टीम ने झील में सर्च ऑपरेशन चलाया था लेकिन कुलदीप का पता नहीं चल सका। मृतक के भाई व चाचा ने बताया कि कुलदीप 10 साल से बीमारी के कारण डिप्रेशन में था। वह फुटबॉल का बहुत अच्छा खिलाड़ी था। खेल के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी तब से उसे दौरे पड़़ते थे। उसका सालों से हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा 

