उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बदरीनाथ धाम में एक महिला को कार ने रोंद डाला। हादसे में महिला की मौत हो गयी है। बताया गया कि महिला की उम्र 29 वर्ष थी, वह गुडगांव हरियाणा की रहने वाली थी और सपरिवार दर्शन को आयी थी।
जानकारी के अनुसार बदरीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रात्री को ही अभियुक्त कार चालक दीपक जो कि वर्तमान में आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात हे को आईपीसी की धारा 304 ए व 279 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था कि माणा बांगण धर्मशाला तिराहे के निकट सडक से गुजर रही 29 वर्षीय संध्या पत्नी वृजेश कुमार निवासी गुडगांव को उसने रोंद डाला व कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया जिस कारण से महिला के सर में गंभीर चोट आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया कि महिला के साथ उसका पति व 5 वर्ष का बेटा बदरीनाथ दर्शन को आए हुए थे। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने यह हादसा किया उसकी कार में पकी हुई मीट भी रखी हुई थी, जिसकारण से स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोष है। क्योंकि बदरीनाथ धाम व क्षेत्र में मांस मदिरा पूर्ण वर्जित है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

