भीमताल :मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी सेन्टर) भीमताल का (शुक्रवार) को औचक निरीक्षण किया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी स्वंय मरीज बनकर उपचार कराने पहुॅचे।
इस दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने उपरान्त 15 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त कर्मचारियों का वेतन रोकने निर्देश सीएमएस को दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों की एक्सपायरी डेट भी जांच की गई, यह भी देखा की कोई दवाई बाहर से तो नही लिखी जा रही है। उन्होने अल्ट्रा साउन्ड मशीन, एक्स रे मशीन के साथ ही आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की भी जानकारी ली। निरीक्षण दौरान उन्होने सीएमएस को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। सभी कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने विकास खण्ड कार्यालय भीमताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान 06 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये जिस के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को उक्त कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाये गया कि भम्रण पंजिका में सात दिन पूर्व भम्रण दिखा कर कर्मचारी गए है परन्तु तब से कार्यालय नही आए। उन्होने यह देखा कि विकास खण्ड में समूह के रजिस्टर वितरित नही किये गए उन्हें शीघ्र वितरित करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये साथ ही यह कहा कि 31 मार्च से पूर्व बजट शतप्रतिशत खर्च करें
निरीक्षण दौरान खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, एबीडोओ, डीपीओ आदि उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
