नैनीताल- छात्रों के लिए खबर, अपनी डिग्री लेने अब खुद जाना होगा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल– कुमाऊं विश्वविद्यालय या उनसे संबद्ध महाविद्यालय के छात्रों के लिए यह खबर है कि यदि आप कुमाऊं विवि से संबद्ध परिसर, महाविद्यालय या फिर संस्थान में अध्ययनरत हैं या फिर कर चुके हैं और आपने अपनी उपाधि (डिग्री) नहीं ली है तो आपको अब स्वयं ही उपाधि के लिए विवि पहुंचना होगा। किसी अन्य छात्र या फिर परिचित को आपकी उपाधि नहीं दी जाएगी।

विवि ने सुरक्षा की दृष्टि से इस नियम को लागू किया है। इसके साथ ही शासनादेश के आधार पर उपाधि व अन्य दरों में पांच फीसदी वृद्धि विवि की ओर से की गई है। कुमाऊं विवि ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से उपाधियां वितरित कर रहा है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी उपाधि के लिए आवेदन करता है तो उक्त के पते पर विवि की ओर से उपाधि भेजी जाती है। लेकिन कई विद्यार्थी विवि से ही उपाधि प्राप्त करते है, ऐसी स्थिति में विवि ने नियमों में बदलाव किए है।

पूर्व में छात्रनेता या फिर अन्य छात्र कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन में पहुंचकर अन्य छात्र की उपाधि ले सकते थे लेकिन नियमों में बदलाव करते हुए विवि ने निर्णय लिया है कि जिस छात्र को उपाधि प्राप्त करनी होगी उसे स्वयं आना होगा।

सुरक्षा की दृष्टि के चलते विवि ने नियमों में किया बदलाव

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज

सुरक्षा की दृष्टि से इस नियम को लागू किया गया है। आपातकालीन स्थिति में आवेदक का परिचय पत्र व प्राप्त करने वाले को स्वयं का परिचय पत्र कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद ही अन्य को उपाधि दी जाएगी। इसके साथ ही शासनादेश के क्रम में उपाधि समेत अन्य दरों में पांच फीसदी वृद्धि की गई है। – दिनेश चंद्रा, कुलसचिव कुमाऊं विवि नैनीताल।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें