लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। अधिकांश समितियों में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कुल 245 समितियों में से 238 समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में मतदान के जरिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज की। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह इस पद पर लगातार निर्विरोध चुने जाते रहे हैं।
दुग्ध संघ के संचालक मंडल के सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने भी बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की। इसके अलावा हल्द्वानी क्षेत्र की संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल ने भगवतपुर दुग्ध समिति और संचालक मंडल सदस्य हेमा पड़ियाड ने वुडाधुरा दुग्ध समिति से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
बिंदुखत्ता टूटी पुलिया दुग्ध समिति में नवीन पपोला अध्यक्ष चुने गए। वहीं बोरिंग पट्टा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन भरत सिंह नेगी को हार का सामना करना पड़ा। उनके सामने चुनाव लड़ रहे जगदीश पंत ने जीत हासिल कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग-अलग दुग्ध समितियों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रबंध कमेटी के सदस्यों के स्वागत का सिलसिला जारी है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलों की माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी जा रही है।
समितियों में बड़ी संख्या में निर्विरोध निर्वाचन को आपसी सहमति और संगठनात्मक समन्वय से जोड़कर देखा जा रहा है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी दुग्ध उत्पादकों के हित में मिलकर काम करेंगे।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश कुनियाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, दुग्ध उत्पादकों और समिति सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
