लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। ज्यादातर समितियों में पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। 245 में से 238 समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ…जबकि सात समितियों में मतदान के जरिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के चुनाव में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने एक बार फिर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की। यह उनकी लगातार 12वीं जीत है। बताया गया है कि वह वर्ष 1996 से लगातार इस समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाते रहे हैं।

बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति में भी गोविंद सिंह मेहता ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की। यह उनकी इस पद पर लगातार तीसरी निर्विरोध जीत है। वह नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल के सदस्य भी हैं।
इसके अलावा हल्द्वानी क्षेत्र की संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल ने भगवतपुर दुग्ध समिति से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं संचालक मंडल सदस्य हेमा पड़ियाड वुडाधुरा दुग्ध समिति की अध्यक्ष चुनी गईं। बिंदुखत्ता टूटी पुलिया दुग्ध समिति से नवीन पपोला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा बोरिंग पट्टा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के नतीजे की रही। यहां नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन भरत सिंह नेगी को अध्यक्ष पद के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें जगदीश पंत ने चुनाव में मात दी और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग-अलग दुग्ध समितियों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रबंध कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया जा रहा है। उन्हें फूल-माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी जा रही है।
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, एफओ शांति कोरंगा, सहायक महिला डेरी गीता ओझा, मीना रौतेला, रश्मि धामी, सुरेश चंद्र, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, प्रभारी रमेश आर्या, विपिन तिवाड़ी, कमलेश कुमार, महेश पांडे, जेई दिनेश कुलौरा, विजय चौहान और विमल कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश कुनियाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, दुग्ध उत्पादकों और समिति सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
