नैनीताल: शहरी बाजार का कायाकल्प करने हेतु जिला प्रशासन की सराहना खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है। सीएम धामी ने नैनीताल पहुंचने के उपरांत कई कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी मौके पर उन्होंने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की भी पीठ थपथपाई।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह को नयना देवी मंदिर में पूजा करने के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र कार्यालय का विस्तारीकरण एवं पुलिस ट्रांजिट हास्टल कार्यालय का लोकार्पण किया। साथ ही नैनीताल के बाजारों समेत अन्य कार्यों को पारंपरिक शैली में सुंदरीकरण किए जाने पर जिलाधिकारी की तारीफ की ।


सीएम धामी ने कहा कि सरकार पहाड़ के शिल्प व निर्माण शैली को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में नैनीताल जिला प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने सेब उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही नैनीताल के मल्लीताल खड़ी बाजार को पारंपरिक शैली में विकसित किए जाने के कार्य का लोकार्पण किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी ने तल्लीताल-मल्लीताल रिक्शा स्टेंड का पारंपरिक शैली के सुंदरीकरण, बीएम साह ओपन एअर थिएटर का पारंपरिक शैली में निर्माण एवं तल्लीताल में पारंपरिक शैली में निर्मित टोल बूथ का निर्माण का भी लोकार्पण किया। पं दीनदयाल उपाध्याय पार्क, बड़ा बाजार मल्लीताल, तल्लीताल डांठ, ठंडी सड़क में पारंपरिक शैली में समर हाउस का निर्माण व तल्लीताल कचहरी पार्किंग का निर्माण का शिलान्यास किया।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 
