Nainital news – नवनियुक्त मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त व एटीआई का कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त के कार्यालय पहुॅचने पर अपर आयुक्त संजय खेतवाल, प्रबन्ध निदेशक कुमाऊँ मण्डल विकास निगम नरेन्द्र भण्डारी, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव झील विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र फिंचा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने कहा कि वे कुमाऊँ की भौलिक परिस्थितियों के वाकिफ है। कोविड स्थित पर पैनी नजर रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाऐं सुदृढ़ की जायेगी तथा कोविड कार्यों में लगे कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। समय-समय पर जारी कोविड की गाईडलाइन का पालन हम सभी को करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल चल रहा है हमें दैवीय आपदा-बचाव से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। जनता के प्रति जवाबदेही प्रशासन होना चाहिए जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निवारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास की ओर भी हमें और बढ़ना होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका और रोजगार की ओर विशेष ध्यान दिया जायेगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
