फिल्म स्टार तापसी पन्नू अगले 40 दिन नैनीताल के आस पास आएंगी नजर, इस फिल्म की हो रही है शूटिंग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Nainital News- बॉलीवुड स्टार ताप्सी पन्नू अगले 40 दिनों तक नैनीताल की खूबसूरत वादियों में अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगी आज वह नैनीताल पहुंच गई है अगले सवा महीने तक नैनीताल और उसके आसपास के इलाकों में फिल्म ब्लर की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।

इस फिल्म में मुख्य किरदार कर रहे ताप्सी पन्नू और एसएम जहीर के कई शॉट्स नैनीताल शहर में माल रोड, रूसी बायपास और शहर के हेरिटेज भवनों के अलावा आसपास के इलाके जैसे भीमताल, भवाली, सातताल मुक्तेश्वर आदि दर्शनीय स्थलों पर भी फिल्माए जाएंगे और इस फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल जब की कहानी पवन सोनी ने लिखी है। 28 अगस्त तक उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्मांकन होने वाली इस फिल्म में न सिर्फ यहां की सुंदरता दिखाई देगी बल्कि यहां के पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही बाल मिठाई व अन्य पारंपरिक वस्तुओं को भी इस फिल्म में स्थान दिया जाएगा। यही नहीं आसपास के 20 स्थानीय कलाकारों को फिल्म के किरदार के लिए भी चयनित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें