नैनीताल – नवनियुक्त मण्डलायुक्त दीपक रावत सरोवर नगरी नैनीताल में पहुॅचकर मॉ नैनादेवी मन्दिर के दर्शन कर पूजा अर्चना के साथ आर्शिवाद प्राप्त किया। तत्पश्चात् आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त व एटीआई का कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त कार्यालय में पहुंचने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर आयुक्त श्री प्रकाश चन्द्र, प्रबन्ध निदेशक कुमाऊँ मण्डल विकास निगम नरेन्द्र भण्डारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव झील विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र फिंचा, हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि वे कुमाऊँ की भौलिक परिस्थितियों से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि कोविड स्थित पर पैनी नजर रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जायेगी व समय-समय पर जारी कोविड की गाईडलाइन का पालन हम सभी को करना होगा। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान जो क्षति हुई है उन कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जायेगा।
रावत ने कहा कि जनता के प्रति प्रशासन की जवाब देही बनी रहे, जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निवारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जो भी विकास योजनाऐं वर्तमान में संचालित है उनको अन्तिम छोर के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन,सड़क, विद्युत, पेयजल एंव आमजन मानस से जुड़ी जो भी मूलभूत सुविधाएंे है उन पर प्रशासन की पूरी टीम प्राथमिका के साथ कार्य करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं आजीविका और रोजगार की ओर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

