नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में देररात कुछ टैक्सी चालकों द्वारा युवा व्यापारी को पीटने की घटना के बाद व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर मुकदमा दर्ज कराने की पहल की । व्यापारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की, तो थानाध्यक्ष ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया ।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी-(अभी-अभी) यहां पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या, फैली सनसनी
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में शनिवार देररात मामूली कहासुनी के बाद कुछ टैक्सी चालकों ने एक व्यापारी को बुरी तरह से मारकर घायल कर दिया । जानकारी के अनुसार सुखदीप आनंद देररात अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द कर घर लौट रहा था । इस बीच वहां मौजूद कुछ युवकों ने सुखदीप के साथ अभद्रता कर दी । दोनों पक्षों के बीच विवाद बड़ा तो युवकों ने सुखदीप को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट दिया । किसी राहगीर ने खून से सने सुखदीप को पहचानकर उनके भाई अमनदीप को फोन कर दिया । इसके बाद अमनदीप ने सुखदीप को मल्लीताल स्थित बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर रैफर कर दिया गया ।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- हैवानियत की हदें पार, यहां प्रेमिका के दो मासूम बच्चों की ऐसे की हत्या, ये रहा कारण
तल्लीताल व्यापार मंडल के महामंत्री अमनदीप के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने अन्य व्यापारियों के साथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया । व्यापारी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में जुटे रहे । थानाध्यक्ष ने बताया कि आई.पी.सी.की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे ।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- सांसद अजय भट्ट ने DM को लिखा पत्र, तत्काल यहां गेस्ट हाउस और पुस्तकालय बनाने के दिए निर्देश

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
