उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज हैवानियत भरा मामला सामने आया है यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के दो मासूम बेटों को मौत के घाट उतार दिया। घटना सुनकर हर कोई हैरान है मामला तब खुला जब सीओ मंगलौर अभय सिंह ने घटना का खुलासा किया।
दरअसल मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली का है यहां एक युवक लाखन पुत्र नाथीराम ने अपनी प्रेमिका के7साल के बेटे लकी और 6 साल के बेटे लविश को जान से मारने के लिए गंग नहर में ले जाकर धक्का दे दिया फिलहाल पुलिस ने एक बच्चे की बॉडी बरामद कर ली है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- घर जा रहे हैं बैंक मैनेजर को रास्ते में ऐसे मिली मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक 2019 में सुमन नाम की एक महिला के पति की होली के दिन मौत हुई थी जिसके बाद वह अपने कथित प्रेमी जिसका नाम लाखन बताया जा रहा है अपने दोनों बच्चे लव इस और लक्की के साथ रहने चली गई तब से वह अपने प्रेमी के साथ ही रह रही थी 16 जनवरी को जब सुमन काम करने एक कंपनी में गई थी तब लाखन ने दोनों बच्चों को लेकर नहर के पास ले गया और उन्हें बारी-बारी से धक्का दे दिया इसके बाद वह घर आ गया।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून-(बड़ी खबर) जल संस्थान में प्रभारी अभियंताओं की बंपर तैनाती, इन अधिकारियों के मिले प्रभार, देखिए लिस्ट
शाम को जब सुमन घर पहुंची तो उसे अपने दोनों बच्चे लापता होने की खबर मिली तो काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला पुलिस को भी जानकारी दी गई लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस ने जब ग्रामीणों से पूछताछ की तो किसी ने लाखन को दोनों बच्चों को ले जाते हुए देख लिया था जिसके बाद पुलिस ने लाखन से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया।
यह भी पढ़ें👉उत्तराखंड- यहां ससुरालियों ने बहु के साथ की ऐसी हैवानियत, सुनकर पुलिस ने लिया ये एक्शन
लाखन ने बताया कि वह पहले से ही उन दोनों बच्चों से नफरत करता था और बच्चों के कहना ना मानने और छोटे होने के कारण परेशान करने के चलते लाखन बहुत परेशान हो गया और इसी कारण उन्हें दोनों की हत्या करने की योजना बनाई।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां 20 हजार का पड़ा एक पिज़्ज़ा, बिना पिज्जा का स्वाद लिए ऐसे लग गया चूना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति 
