हल्द्वानी- नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र लिखते हुए पदमपुरी स्थित आश्रम में तत्काल पुस्तकालय और गेस्ट हाउस बनाने के निर्देश दिए। सांसद भट्ट ने पत्र लिखते हुए कहा है कि पिछले दिनों उन्हें परम पूजनीय सोमवारी महाराज जी के पदमपुरी स्थित आश्रम में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तभी उनको यह जानकारी मिली कि वहां एक पुस्तकालय और गेस्ट हाउस का निर्माण बहुत पहले किया गया है और जिलाधिकारी नैनीताल उसके अध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां 20 हजार का पड़ा एक पिज़्ज़ा, बिना पिज्जा का स्वाद लिए ऐसे लग गया चूना
जब उनके द्वारा गेस्ट हाउस और पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया तो उसे देखकर उन्हें बड़ा कष्ट हुआ कि न तो पुस्तकालय में कोई फर्नीचर है और ना ही गेस्ट हाउस में कोई संसाधन दोनों बहुत ही बुरी स्थिति में है पूछताछ पर पता चला है कि जिलाधिकारी इस पुस्तकालय और गेस्ट हाउस के अध्यक्ष हैं यही नहीं सांसद अजय भट्ट ने पत्र पर लिखा है कि मुझे लगता है कि आज तक यह बात जिला प्रशासन के संज्ञान में भी नहीं आ पाई होगी। लिहाजा पूरे गेस्ट हाउस को नए तरीके से बनाना एवं पुस्तकालय को मूर्त रूप देना अति आवश्यक है।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून-(बड़ी खबर) जल संस्थान में प्रभारी अभियंताओं की बंपर तैनाती, इन अधिकारियों के मिले प्रभार, देखिए लिस्ट
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मंदिर आश्रम परम पूजनीय सोमवारी महाराज जी जैसे महान संत की तपस्थली हो रही है और यह भी जानकारी मिली है कि यहां कोई सरकारी अधिकारी कर्मचारी पुस्तकालय एवं गेस्ट हाउस को देखने के लिए आज तक नहीं आए हैं। लिहाजा तत्काल पुस्तकालय के गेस्ट हाउस का सुधार रंग रोगन फर्नीचर गेस्ट हाउस की व्यवस्था बेहतर किया जाए ताकि जिस उद्देश्य से इस पुस्तकालय का निर्माण किया गया हो उसका क्षेत्रीय जनता और भक्त जनों को लाभ मिल सके। वहीं सांसद अजय भट्ट ने इस मामले में तत्काल जिलाधिकारी नैनीताल से दूरभाष से वार्ता भी की और जिलाधिकारी नैनीताल ने स्वयं जाकर या सक्षम अधिकारी को भेजकर अति शीघ्र आश्रम और पुस्तकालय एवं अतिथि गृह के जीर्णोद्धार करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- घर जा रहे हैं बैंक मैनेजर को रास्ते में ऐसे मिली मौत, परिजनों में मचा कोहराम


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट! 92% काम पूरा, चुनाव आयोग ने दिए नए निर्देश
चंपावत को CM धामी का बड़ा तोहफा! अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा हल्द्वानी
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR में घोर लापरवाही पर दो अधिकारियों पर गिरी गाज
उत्तराखंड: यहां डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) एक ही दिन शेष, विभागों में बड़े पैमाने पर होंगे तबादले
उत्तराखंड: यहां गाड़ी में गिरा विशालकाय पत्थर, एक की मौत दो घायल
नैनीताल : मोहर्रम जुलूस में नियम तोड़ना पड़ा भारी, आयोजकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) शराबी ने बेकाबू कार से मचाया तांडव,कई गाड़ियां चपेट में लोग घायल.
लालकुआं : बिजली के तीन बिल रद्द, उपभोक्ता को 30 हजार के मुआवजे के आदेश
रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सेल्फी ली, बातचीत की और सफलता के दिए खास मंत्र 
