रामनगर- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है जहां एसबीआई के डिप्टी ब्रांच मैनेजर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, लेकिन ब्रांच मैनेजर की कार को किस ने टक्कर मारी यह भी पता नहीं चल पाया, फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी है।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के साकेत कॉलोनी जगदंबा नगर निवासी 59 वर्षीय नवीन टोलिया रामनगर की कोसी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में डिप्टी ब्रांच मैनेजर के पद पर थे और वही रामनगर में मोहल्ला लखनपुर में किराए में कमरा लेकर रहते थे। संडे को छुट्टी होने की वजह से शनिवार की रात को वह अपने घर हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे उनकी अल्टो कार को रामनगर से ड़ेढ किलोमीटर दूर बाईपास पुल के पास सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी न सिर्फ कार के परखच्चे उड़ गए बल्कि उसकी दिशा भी बदल गई, टक्कर लगने के बाद डिप्टी मैनेजर नवीन कार से बाहर की ओर गिर गए तभी वहां से गुजर रहे लोगों और बन कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद नवीन टोलिया को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जेब में मिली पहचान पत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। घटना की खबर के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा है तो वहीं बैंक कर्मचारी भी स्तब्ध हैं सूचना मिलते ही सभी मौके पर अस्पताल में पहुंच गए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
