97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बिपाषा पौड़ियाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
हल्द्वानी। बी. एल. एम अकैडमी की मेधावी छात्रा बिपाषा पौड़ियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिपाषा शुरू से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं। इससे पहले उन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में भी 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
बिपाषा के पिता दया कृष्ण एवं माता गीता पौड़ियाल ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जताते हुए इसे मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। परिवार मूल रूप से गौड़ापड़ाव, हल्द्वानी का निवासी है।
बिपाषा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना भविष्य में सिविल सेवा में जाकर समाज की सेवा करना है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) शराबी ने बेकाबू कार से मचाया तांडव,कई गाड़ियां चपेट में लोग घायल.
लालकुआं : बिजली के तीन बिल रद्द, उपभोक्ता को 30 हजार के मुआवजे के आदेश
रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सेल्फी ली, बातचीत की और सफलता के दिए खास मंत्र
ऋषिकेश में बड़ा हादसा गंगा में नहाने उतरे दिल्ली के दो युवक अचानक लापता
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी पारा हाई दोनों दलों ने कस ली कमर
हरिद्वार में दो रहस्यमयी घटनाओं से दहशत एक का कंकाल मिला दूसरी अब भी लापता
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पुलिस ने रियासत को 8 तमंचे 10 कारतूस के साथ दबोचा
उत्तराखंड वालों हो जाएं सावधान अगले 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक 

