चमोली। चमोली जिले के थराली विकासखंड में थराली मुख्य बाजार के पास एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शुरुआत में मैनुअली आग बुझाने का प्रयास किया…लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया।
बताया जा रहा है कि मकान में एक महिला रहती थी…जो मजदूरी का काम करती है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थी…जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मकान के अंदर गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली कराया और लोगों को दूर रहने की सलाह दी।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार 
