नैनीताल- सरकारी वाहन का प्रयोग अपने निजी काम के लिए करने पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से डीजल के दाम वसूलने के निर्देश दिए हैं, यही नहीं विभाग में उपनल से तैनात चालक को भी वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल अप्रैल 2022 में सीडीओ ने आदेश दिए थे कि सभी विभागों में सरकारी वाहन का प्रयोग केवल सरकारी कार्य में ही होगा, लेकिन जब सीडीओ ने सभी विभागों के सरकारी वाहनों की लॉगबुक मंगाई तो पता चला कि मुख्य पशु अधिकारी का वाहन हल्द्वानी में है जबकि उनका चालक और स्वयं भीमताल में, इस पर सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से डीजल की रिकवरी और चालक को वापस ओपनर भेजने के निर्देश जारी किये है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन सभी विभागों के सरकारी वाहन विकास भवन परिसर में ही खड़े रहेंगे और वाहनों की चाबी विभागाध्यक्ष के पास जमा होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
