नैनीताल- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के पास हल्दूचौड़ क्षेत्र के जयराम गांव में लग रहे स्क्रीनिंग प्लांट के खिलाफ लगाई गई जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए स्क्रीनिंग प्लांट के निर्माण पर रोक लगा दी है।
हल्द्वानी- यहां हाथी ने वन विभाग के एक दैनिक श्रमिक को कुचलकर मार डाला, इस जंगल की घटना
मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुलने की पीठ ने हल्दूचौड़ निवासी पूरन चंद्र दुम्का की ओर से दायर की गई जनहित याचिका में सुनवाई करते हुए प्लांट के निर्माण में रोक लगाने के निर्देश दिए। याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि गांव में मानकों के विपरीत आबादी के बीच में इस स्क्रीनिंग प्लांट का निर्माण किया जा रहा है और प्लांट के निर्माण में निर्धारित मानकों का भी उल्लंघन किया जा रहा है जबकि प्रतिवादी पक्ष की ओर से अदालत को यह बताया गया कि वह निर्धारित मानकों के तहत ही प्लांट का निर्माण कर रहे हैं। हालांकि प्रतिवादी पक्ष अदालत में प्लांट निर्माण को लेकर पीसीबी की ओर से जारी अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए और उन्होंने कहा कि प्लांट के निर्माण व संचालन के लिए पीसीबी के समक्ष उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया है। लिहाजा उच्च न्यायालय ने स्क्रीनिंग प्लांट के निर्माण पर रोक लगा दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 
