Elephant

हल्द्वानी- यहां हाथी ने वन विभाग के एक दैनिक श्रमिक को कुचलकर मार डाला, इस जंगल की घटना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी डिवीजन के नंधौर रेंज के काराकोट सेकेंड बीट से बेहद की दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां टस्कर हाथी ने वन विभाग के एक दैनिक श्रमिक को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। हाथी द्वारा चेहरे और कंधे पर वार करने से श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद बीट वाचर के साथी वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथियों को भगाकर शव को कब्जे में लिया।

नैनीताल- (बड़ी खबर) नैनीताल जेल के सभी क़ैदी हल्द्वानी जेल में होंगे शिफ्ट, जानिए क्या है कारण

ADVERTISEMENTS

जानकारी मुताबिक वन विभाग में दैनिक श्रमिक और वाचर के पद पर तैनात भुवन राम (51) पुत्र शंकर राम निवासी नई आबादी लाखनमंडी, थाना चोरगलिया अपने साथियों के साथ हल्द्वानी डिवीजन के नंधौर रेंज के काराकोट सेकेंड बीट पर गस्थ पर थे, जब यह हादसा हुआ। हल्द्वानी डिवीजन के नंधौर रेंज की वनाधिकारी शालिनी जोशी के मुताबिक घटना की जानकारी मृतक भुवन राम के परिजनों को वन विभाग ने दी है। विभाग की नियमावली के तहत मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपए मुआवजा देने की भी कर्यवाई की जा रही है। Elephant kills one worker to death

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर

उत्तराखंड- चीन की हरकत पर देश वासियों में आक्रोश, जमकर हुए प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें