नैनीताल-(बड़ी खबर) जिले में 5 जुलाई से 28 जुलाई तक ग्राम सभाओं में होंगी खुली बैठक, बनेंगे प्रमाण पत्र

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल- जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में 5 जुलाई से 28 जुलाई 2023 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुली बैठकों का आयोजन किया जायेगा।

जानकारी देते हुये जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश प्रकाश बैनी ने बताया कि जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 जुलाई से 28 जुलाई 2023 तक रोस्टर वार खुली बैठकांे का आयोजन होगा।


जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि इन खुली बैठकों में ग्राम पंचायत के आय-व्यय, वृ़द्धा पेंशन सत्यापन,पात्र लाभार्थियों का चयन,किसान सम्मान निधि हेतु केवाईसी, पर्यावरण मित्रों का चयन, रिक्त सस्ता गल्ला विक्रेताओं का चयन,बीपीएल, अन्त्योदय राशन कार्ड हेतु पात्र व्यक्तियों का चयन,सोलर लाईट आदि का निराकरण, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर प्रमाण पत्र,के साथ ही उत्कृष्ट पंचायत भवनों का चिन्हिकरण करते हुये आदर्श पंचायत भवन के रूप में विकसित किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : पूर्व भाजपा नेता धीरज चंद्रा ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का दामन, डॉ. हरक सिंह रावत ने किया स्वागत
Ad


उन्होंने जनपद के समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार बैठकों में प्रतिभाग हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें