एक ही छत के नीचे समाधान_प्रशासन का बड़ा कदम
उत्तराखण्ड के नैनीताल में ‘जन-जन की सरकार- 4 साल बेमिसाल’ थीम पर बुधवार 25 मार्च को आयोजित बहुउद्देशीय कैम्प में जिला प्रशासन ने राजस्व के सामान्य और अति सामान्य वादकारियों को लाभ देने का टारगेट बनाया है।
मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने जिले के राजस्व वादों के निबटान के लिए बहुउद्देशीय कैम्प लगाया जाएगा। इस कैम्प के लिए मुख्य सचिव कार्यालय से आवश्यक तैयारियों के साथ प्रतिभाग करने के लिए कहा गया है। 'जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल' थीम के अन्तर्गत, राजस्व वादों को निपटाने के लिए एक कैम्प का आयोजन किया गया है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी जबकि संबंधित उपजिलाधिकारी को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है।कैम्प में राजस्व वादों के निपटान के लिए 25 मार्च की सुबह 11 बजे से नगर निगम हल्द्वानी में कैम्प आयोजित होगा। इस कैम्प में नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआँ, तहसीलदार/नायब तहसीलदार हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआँ के स्तर से प्रतिभाग किया जाएगा। इसके अलावा, सभी उपजिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार अपने-अपने मुख्यालय में वादों के निस्तारण के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कर राजस्व वादों के निस्तारण के लिए शिविर आयोजित करेंगे।
शिविर में सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल और संयुक्त सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, हल्द्वानी नगर निगम हल्द्वानी में नक्शों की स्वीकृति के संबंध में कैम्प लगवायेंगे। नगर आयुक्त, हल्द्वानी अपनी देख-रेख में नामान्तरण वादों के संबंध में निस्तारण कराएंगे। नगर निकायों में उपजिलाधिकारी की देखरेख में अधिशासी अधिकारी नामान्तरण संबंधी वादों का निस्तारण करेंगे। कैम्प में निम्न वादों का निस्तारण किया जायेगा :-(1) राजस्व विवाद- आयकर अधिनियम 33ए, 34/39, 41, 210, आयकर अधिनियम 143, 144
(2) आपराधिक विवाद- 107/116, 109, 110, 145
(3)विकास प्राधिकरण- नक्शा और
(4) स्टाम्प- स्टाम्प कमी वाद
स्वीकृति।
इसके लिए ये पत्र जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
