उत्तराखंड में नैनीताल के गेठिया में एक आई10 कार देररात खाई में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गई। कार भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी, जब अनियंत्रित होकर गेठिया के पुल से नीचे गिर गई । हादसे में एक युवती और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया ।
थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आई10 कार संख्या डी.एल.8सी ए ए 2634 देर रात लगभग दो बजे गेठिया में हादसे का शिकार हो गई । कार खुपी पुल को तोड़ते हुए 150 मीटर गहरे पथरीले नाले में जा गिरी । गहरी खाई में पत्थरों के ऊपर गिरने से कार बुरी तरह से पिचक गई । पुलिस ने जब रेस्क्यू अभियान चलाया तो कार से शाहीन निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और शाजिया उम्र 29 वर्ष निवासी दिल्ली और नीलम शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी पूर्वी दिल्ली को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।

दिल्ली और गाजियाबाद निवासी कार सवार तीन में से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवती को तड़के सवेरे पुलिस ने गाड़ी तोड़कर रैस्क्यू किया । जानकारी के अनुसार देररात की घटना के बाद सवेरे जब युवती को होश आया तो तो उसकी चीख पुकार सुनकर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया । पुलिस सवेरे छह बजे मौके पर पहुंची तो एक युवक और एक युवती की मौत हो गई थी । घायल युवती को रैस्क्यू कर अस्पताल भेज गया ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
