नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में 31 की तैयारी, BDS, ATS द्वारा चेकिंग, बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

थर्टी फर्स्ट तथा नव वर्ष जश्न की तैयारी के बीच नैनीताल पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग, BDS, ATS द्वारा चेकिंग, बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान जारी

ऐसे होटल/ रिसॉर्ट /रेस्टोरेंट या क्लब जिनमें बड़े इवेंट आयोजित होने वाले हो की सूचना 31 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक अपने थाना/ चौकी प्रभारी को अवगत कराना होगा जरूरी

सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से मॉल रोड पर की जा रही है गश्त,

एल्कोमीटर से ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान, 13 के चालान, 04 गिरफ्तार तथा 05 वाहन सीज

   आगामी 31st तथा नव वर्ष के जश्न को शानदार और सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए नैनीताल पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सेलिब्रेशन के दौरान आने वाले सैलानियों तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है। बल्कि उनके द्वारा स्वयं स्थिति की मॉनिटरिंग कर लगातार निर्देश दिए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का चला चाबुक, पट्टे की जमीन में होटल, 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

➡️ मॉल रोड पर सैलानियों तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत अमेरिकन सिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा पंजीकरण, नहीं लगेगा कोई शुल्क

➡️ ऐसे होटल/ रिसॉर्ट /रेस्टोरेंट या क्लब जिनमें बड़े इवेंट आयोजित होने वाले हो की सूचना 31 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक अपने थाना/ चौकी प्रभारी को अवगत कराएंगे।

➡️ मुख्य स्थानों में BDS तथा ATS की टीम द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है।

➡️ जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

➡️ सभी प्रभारियों द्वारा फील्ड में उतरकर अपने अपने क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दे! नहीं तो कट जाएगा नाम

➡️ ड्रोन के माध्यम से भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

➡️ एल्कोमीटर से जांच कर ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए 13 वाहनों के चालान, 05 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही, तथा 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा तथा सहायता हेतु तत्पर है, पुलिस कार्यवाही के दौरान सहयोग करें।   

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें