देहरादून :(बड़ी खबर) आठ अपर सचिव बनेंगे सचिव, नौ आईपीएस भी होंगे पदोन्नत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

आठ अपर सचिव बनेंगे सचिव नौ आईपीएस भी होंगे पदोन्नत

देहरादून। एक जनवरी से उत्तराखंड को आठ नए सचिव मिलने वाले हैं। सोमवार को मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में आईएएस और आईपीएस की अलग-अलग विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। वहीं, चार आईएफएस की डीपीसी मंगलवार को होगी। पांच आईएफएस को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड और तीन आईएफएस को सीनियर ग्रेड मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात

2010 बैच के आईएएस डॉ. अहमद इकबाल, ईवा श्रीवास्तव, सोनिका, रंजना राजगुरु, आनंदस्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडे और राजेंद्र कुमार एक जनवरी से सचिव होंगे। वर्तमान में ये सभी अफसर अपर सचिव हैं। इनमें से आईएएस ईवा श्रीवास्तव प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में हैं। उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है। वहीं, पांच आईएएस मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार, रीना जोशी और आनंद श्रीवास्तव को सेलेक्शन ग्रेड लेवल 12 से लेवल 13 दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान

आईपीएस अभिनव कुमार को एडीजी से डीजी, निवेदिता कुकरेती को डीआईजी से आईजी, प्रहलाद मीणा को एसएसपी से डीआईजी, बरिंदरजीत सिंह और पी रेणुका देवी को डीआईजी से आईजी, प्रीति प्रियदर्शिनी को एसएसपी से डीआईजी, यशवंत चौहान को एसएसपी से डीआईजी, तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को एसपी से एसएसपी पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें से बरिंदरजीत और पी रेणुका वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है। अर्पण यदुवंशी को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है जबकि इससे पूर्व निशा यादव व जितेंद्र चौहान को एसपी रैंक मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें