थर्टी फर्स्ट तथा नव वर्ष जश्न की तैयारी के बीच नैनीताल पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग, BDS, ATS द्वारा चेकिंग, बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान जारी
ऐसे होटल/ रिसॉर्ट /रेस्टोरेंट या क्लब जिनमें बड़े इवेंट आयोजित होने वाले हो की सूचना 31 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक अपने थाना/ चौकी प्रभारी को अवगत कराना होगा जरूरी
सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से मॉल रोड पर की जा रही है गश्त,
एल्कोमीटर से ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान, 13 के चालान, 04 गिरफ्तार तथा 05 वाहन सीज
आगामी 31st तथा नव वर्ष के जश्न को शानदार और सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए नैनीताल पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है।SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सेलिब्रेशन के दौरान आने वाले सैलानियों तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है। बल्कि उनके द्वारा स्वयं स्थिति की मॉनिटरिंग कर लगातार निर्देश दिए जा रहे है।
➡️ मॉल रोड पर सैलानियों तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत अमेरिकन सिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त की जा रही है।
➡️ ऐसे होटल/ रिसॉर्ट /रेस्टोरेंट या क्लब जिनमें बड़े इवेंट आयोजित होने वाले हो की सूचना 31 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक अपने थाना/ चौकी प्रभारी को अवगत कराएंगे।
➡️ मुख्य स्थानों में BDS तथा ATS की टीम द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है।
➡️ जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
➡️ सभी प्रभारियों द्वारा फील्ड में उतरकर अपने अपने क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है।
➡️ ड्रोन के माध्यम से भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
➡️ एल्कोमीटर से जांच कर ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए 13 वाहनों के चालान, 05 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही, तथा 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा तथा सहायता हेतु तत्पर है, पुलिस कार्यवाही के दौरान सहयोग करें। 
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
