हल्द्वानी

नैनीतालः नौ दिन पहले लापता हुई थी किशोरी, इस हाल में मिली लाश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Nainital News: विगत नौ दिनों से लापता किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटली निवासी एक किशोरी की लाश संदिग्ध हालात में जंगल में पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुसी अनियंत्रित कार

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि कोटली निवासी 16 साल की किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में मिला। किशोरी विगत 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उसके बाद वह घ नहीं लौटी थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 22 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और परिजन किशोरी की तलाश में जुट गये। मंगलवार को जंगल में परिजनों को उसका शव सड़ी-गली हालात में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत

पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का असल वजह पता चला सकेगा। साथ ही परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें