गांधी आश्रम फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
फतेहपुर। गांधी आश्रम फतेहपुर क्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पूर्व भी इसी वन क्षेत्र में बाघ/गुलदार के हमलों में सात लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद वन विभाग द्वारा कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना विभाग को समय-समय पर दी जाती रही, लेकिन प्रभावी गश्त, निगरानी और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित नहीं किए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते गंभीर कार्रवाई की गई होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में सघन गश्त, पिंजरे लगाने और बाघ को पकड़ने की मांग की है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
