HALDWANI NEWS- ग्राम सभा जयपुर खीमा ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान लालकुआं मोटाहन्दू अंतर्गत जयपुरखीमा ग्राम सभा में आज कोविड -19 में अपनी सराहनीय भूमिका निभाने वाले लोगों का सम्मान किया गया, इस अवसर पर चिकित्सा, खाद्य आपूर्ति, राजस्व विभाग, जल संस्थान, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज आदि विभागों से जुड़े अधिकारियों के अलावा ग्राम सभा के सभी वार्ड मेंबरों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भोजन माता एवं आशा वर्कर को भी उनके सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीशचंद्र पांडे ने कहा कि सभी सामूहिक प्रयासों से कोरोनावायरस के संक्रमण पर नियंत्रण लगाया जा सका लेकिन हमें हमेशा सतर्क रहने की और सावधान रहने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि देश ने 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है उन्होंने लोगों से यह भी आव्हान किया कि जो लोग टीकाकरण वंचित टीका अवश्य लगा लें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें 4 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी लोगों ने भयावह स्थिति का सामना किया,
लेकिन तमाम विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी अपनी सराहनीय भूमिका निभाते हुए महामारी पर नियंत्रण करने में कामयाबी हासिल की. उन्होंने कहा कि ग्राम सभा द्वारा संबंधित विभागों से तालमेल बिठाते हुए इस दिशा में समुचित प्रयास किए गए शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता दयासागर बिष्ट द्वारा 75 बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालयों जयपुर खीमा , धनपुर , जयपुर बीस को फर्नीचर उपलब्ध कराया गया.
जिसके लिए ग्राम पंचायत जयपुर खीमा द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया , इस अवसर पर डॉ हरीश पांडे , खंड शिक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र मिश्रा , खाद्य पूर्ति अधिकारी श्री रवि सनवाल , उप राजस्व निरीक्षक श्रीमती सुनीता लोहनी , उप राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव , जल संस्थान के अवर अभियंता श्री ललित मोहन ऐठानी , डॉक्टर प्रकाश पांडे , डॉक्टर संजय चौहान , ग्राम विकास अधिकारी दिनेश दुर्गापाल , स्कूल परिसर हेतु भूमि दान दाता पूरन चंद्र भंडारी , प्रधानाचार्य इंदिरा , हेमलता सुयाल , राजी मल , शोभा आर्य , नन्हे कश्यप विनोद जोशी के अलावा ग्राम सभा के वार्ड मेंबर जीवन जोशी , पुष्पा पाठक , दिशा कपिल , उमेश बिरखानी , राकेश कविदयाल , अनिता बिरखानी , चंपा सुनाल , अनिता सैनी , पार्वती जोशी के अलावा आशा वर्कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती भोजन माताओं को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर समाजसेवी कीर्ति पाठक , राहुल पाठक समेत अनेको समाजसेवी क्षेत्र वासी मौजूद थे इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई कार्यक्रम का संचालन अजय उप्रेती ने किया
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

