हल्द्वानी: सती कॉलोनी शनि बाजार रोड में वर्षों से निवास कर रहे परिवारों के घरों को अतिक्रमण बताकर तोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिसों को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस कार्रवाई को दुखद, पीड़ादायक और अमानवीय बताते हुए कहा कि मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों के आशियानों पर इस प्रकार का संकट किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
गंभीर मामले को देखते हुए विधायक सुमित हृदयेश स्वयं सती कॉलोनी पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, पीड़ा और आशंकाएं विस्तार से सुनीं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और अचानक मिले नोटिसों के कारण उनके सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।
मौके पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरे प्रकरण पर चर्चा की और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र व न्यायसंगत समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विधायक सुमित हृदयेश ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि आमजन के अधिकारों, सम्मान और न्याय की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और आगे भी रहेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी ऐप से मुनाफे का सपना… 24.70 लाख उड़ाए, STF ने दबोचा आरोपी
उत्तराखंड : यहां युवती को भेजा अश्लील मैसेज
उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा पंजीकरण, नहीं लगेगा कोई शुल्क
उत्तराखंड : युवाओं में जबरदस्त क्रेज! सरताज की संगीतमय रात के लिए शहर तैयार
उत्तराखंड : बिजली कटौती से ग्रीन सेस वसूली प्रभावित, प्रतिदिन लाखों का नुकसान
ईरान पर हमले के बाद उत्तराखंड में बढ़ी चिंता, 50 से अधिक परिवारों के युवक फंसे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दे! नहीं तो कट जाएगा नाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का चला चाबुक, पट्टे की जमीन में होटल, 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
मीना अरोड़ा द्वारा रचित काव्य नाटक ‘सीता निर्वासन’ का लोकार्पण
हल्द्वानी : जिम संचालक के कांच की बोतल से गले में वार 
