229 हेड कांस्टेबलों को नए साल का तोहफा
देहरादून। 229 हेड कांस्टेबलों को पुलिस मुख्यालय ने नए साल की पूर्व संध्या पर नए साल का तोहफा दिया है। इन सभी को पदोन्नत कर अपर उप निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया है जिनमें 25 महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं।
वर्ष 2025 में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर पद पर रिकॉर्ड 958 पदोन्नतियां हुई हैं। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय पुलिसकर्मियों के कल्याण, समयबद्ध व पारदर्शी पदोन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ता है बल्कि वे दोगुने उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। वर्ष 2025 में 150 इंस्पेक्टरों की पदोन्नति हुई हैं। साथ ही 92 दरोगाओं को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया है। इनके अलावा 385 एएसआई और 331 हेड कांस्टेबलों के प्रमोशन भी समय से किए गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में ऐतिहासिक फैसले
उत्तराखंड में मदरसों का पुराना बजट मद हमेशा के लिए खत्म
सीएम धामी ने उद्योग जगत से उत्तराखंड के विकास में सहयोग की अपील की
उत्तराखंड के वोटरों के लिए बड़ा अपडेट! निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए निर्देश
उत्तराखंड: भाभी-देवर पर छात्रा के सनसनीखेज आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर
उत्तराखंड: रील बनाने के चक्कर में गंगा में उतारी थार, बढ़ते जलस्तर से बीच नदी में फंसी
चंपावत :(बड़ी खबर) कल स्कूलों में भारी बारिश के साथ छुट्टी
रुद्रपुर:(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल छुट्टी 
