हल्द्वानी- कुमाऊं की पौराणिक लोक कला ऐपण कला के माध्यम से अब महिलाएं स्वरोजगार के रास्ते पर निकल पड़ी हैं उत्तराखंड की पौराणिक कला के साथ-साथ ऐपण कैसे महिलाओं के लिए स्वरोजगार का जरिया बने इसके लिए सरकार भी संवेदनशील है यही वजह है अब महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल में इस दिन से होगी पूरी ओपीडी और सर्जरी
इसी के तहत ऐपण कला को अपना स्वरोजगार का माध्यम चुनने वाली महिलाओं को मानव विकास संस्थान कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा प्रायोजित और जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी द्वारा ऐपण क्राफ्ट पर आधारित 2 महीने का तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया गया। जिनको भारत सरकार की सहायक निदेशक नंदी बिष्ट द्वारा शिल्पी कार्ड एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इन महिलाओं को प्रशिक्षण देने वाली मास्टर ट्रेनर पूजा ने बताया कि पिछले दो माह में जिला उद्योग केंद्र में प्रशिक्षण देने वाली इन दर्जनों महिलाओं को पारंपरिक लक्ष्मी चौकी, गणेश चौकी, सरस्वती चौकी, नौ बिंदु चौकी, विवाह चौकी, वॉल फ्रेमिंग तथा ऐप क्राफ्ट के अन्य कलाओं को सिखाया गया है।
यह भी पढ़े 👉नैनीताल- (बड़ी खबर) प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज मामला, हाई कोर्ट ने दिए यह आदेश
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र का लक्ष्य इन महिलाओं को ऐपण कला में प्रोफेशनल बनाकर उन्हें स्वरोजगार के प्रति स्वावलंबी बनाना है इस दौरान प्रशिक्षण ले रही महिलाओं द्वारा बनाई गई उत्पादों को उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद देहरादून भेजा जाएगा यही नहीं अच्छे उत्पादों को ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सुनील कुमार पंत, एनपी टम्टा सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़े 👉 देहरादून- आज की बड़ी खबर, UNLOCK की नई गाइडलाइन जारी, पढ़िए बस 1 मिनट में


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न 

