देहरादून: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में वह मंच से छात्रों का समर्थन करता और पुलिस सेवा छोड़ने जैसी बातें करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है।
पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति शेर सिंह है…जो उत्तराखंड पुलिस का निलंबित सिपाही है। विभाग का कहना है कि वह लंबे समय से सक्रिय सेवा में नहीं है और उसके खिलाफ पहले से विभागीय कार्रवाई चल रही है।
कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि शेर सिंह 28 जून 2026 से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित था। नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर 20 जुलाई 2026 को उसे निलंबित कर दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक शेर सिंह के खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 में हरिद्वार जिले में दर्ज एक मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में उसे अदालत से जमानत मिली…लेकिन उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रही।
उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि जांच में शेर सिंह का नाम एक संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े मामले में भी सामने आया था। इसी कारण उसके खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी चल रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि शेर सिंह वर्तमान में सक्रिय पुलिसकर्मी नहीं है और छात्र आंदोलन के दौरान उसके द्वारा दिए गए बयानों का उत्तराखंड पुलिस से कोई संबंध नहीं है। पुलिस का कहना है कि उसके हालिया आचरण की भी विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 