देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तय समय सीमा के भीतर किया जाए…ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और जनहित की भावना के साथ काम कर रही है। आम जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनसेवा की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए और हर मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार का दायित्व है। इसलिए सभी अधिकारी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला या विभागीय स्तर पर हो सकता है, उन्हें तुरंत निपटाया जाए….जबकि उच्च स्तर के मामलों को बिना देरी संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
